CG – सुरों के जरिए देश के प्रति सम्मान युवा स्वरों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग मां वीणापाणि संगीत विद्यालय में गूंजे प्रेरणादाई गीत पढ़े पूरी ख़बर
सरायपाली//बसना-बच्चों में देश के प्रति प्रेम,सांस्कृतिक मूल्यों की समझऔर राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने हेतु मां वीणापाणि संगीत विद्यालय बस्ती सरायपाली (सरायपाली) में उत्साह के साथ देशभक्ति गीतों काआयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संगीत छात्रों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों की कुर्बानियों को याद दिलाते हुए, देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता के भाव व्यक्त व्यक्त किए। संगीत छात्रों ने ए मेरे वतन के लोगों,दिल दिया है जान भी देंगे जैसे अनेक मनमोहक गीतों को अपनी सुरीलीआवाज में प्रस्तुत किए।
हारमोनियमऔर तबले की बेहतरीन जुगलबंदी ने समां बांध दिया।तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल देश प्रेम के रंगों में रंग गया।इस अवसर पर संचालक जन्मजय नायक ने कहा संगीत भावना को सीधे छूता है।देशभक्ति गीत छात्रों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है।प्राचार्य सुखनाथ चौहान ने कहा ऐसा आयोजन संगीत के छात्रों में राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक मूल्यों और संगीत के प्रति अनुशासन की भावना के साथ सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ता है।
संगीत शिक्षक नीलकंठ नायक ने कहा ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को सामूहिक गायन,स्वर-लय का तालमेल और मंच प्रस्तुति देने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। शिक्षक जयप्रकाश नायक ने कहा देशभक्ति गीतों के भाव बच्चों के मन में देश सेवा और उसके प्रति निष्ठा की प्रेरणा जगाते हैं।शिक्षक दामोदर वैष्णव ने कहा संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है और देशभक्ति गीत हमारे भीतर राष्ट्रीय एकता व देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर डॉ.कैलाश जोशी, अक्षय मिश्रा,गीतांजलि मोंगरे, गुंजन मोंगरे, संगीत छात्र-छात्राओं सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित थे।



