
लखनपुर महफूज हैदर
लखनपुर: नगर पंचायत लखनपुर में सरगम फाउंडेशन की तरफ से पार्श्व गायक को मोहम्मद रफी साहब की याद में उनकी पुण्यतिथि मानते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया जिसमें लखनपुर के गणमान्य एवं नागरिक उपस्थित रहे लखनपुर में पहली बार संगीत को प्रेमियों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म भी दिखा जिसमें जो भी संगीत में रुचि रखते है ये साईं सरगम ग्रुप उन्हें एक मंच प्रदान करता है इसी उद्देश्य से साईं सरगम ग्रुप का निर्माण कराया गया है।

लखनपुर के उभरते संगीत प्रेमियों के द्वारा उनके नगमों को सुनाया गया नगर पंचायत लखनपुर के गणमान्य नागरिक सुरेश जायसवाल, शंकर सोनी ,दिनेश गुप्ता , नगर पंचायत सीएमओ विद्यासागर चौधरी, दिनेश साहू जी के,रमेश जायसवाल शहाबुद्दीन खान ,सचिन अग्रवाल ,प्रदीप गुप्ता ,यतेंद्र पाण्डेय ,राजेंद्र जायसवाल , शैलेंद्र गुप्ता ,सुदामा सिंह देवराज सिंह ,अशोक पाण्डेय ,कुलदीप अग्रवाल ,लक्ष्मण रजवाड़े ,दिनेश बारी , संजीव वर्मा ,उमेश गुप्ता ,महेश नयारजी, अभिषेक गुप्ता ,अवधेश गुप्ता , संजय गुप्ता , महफूज हैदर ,गयासुद्दीन खान जियाउद्दीन अंसारी, उसत राजवाड़े ,हरि साहू ,आलोक गुप्ता ,गोपाल यादव ,ललित गुप्ता ,प्रवीण ठाकुर जी भानु जलतारे ,अविनाश ठाकुर , कांता पटेल , अंकुर बंसल , अभिमन्यु सिंह , देवनारायण वैष्णव , मयंक राजवाड़े , और भी नगर के नागरिक उपस्थित थे सर्वप्रथम श्री गणेश जी का मंत्र पढ़कर मां सरस्वती की छाया चित्र में माल्यार्पण कर रफी जी की छाया चित्र में माल्यार्पण किया गया एवं उनकी याद में उनके ही नगमों को लोकल गायकों के द्वारा गायन किया गया साईं सरगम के मुख्य शिवराज सिंहजी ,कैलाश चौधरी, राम नगेशिया,भूपेंद्र जायसवाल, रितेश दफ्तवार, नवनीत गुप्ता इनके द्वारा बहुत ही प्यारे नगमों को नगर के सभी श्रोतागण द्वारा सुना गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया ।