अन्य ख़बरें

रायपुर में जिंदगी की जंग लड़ रहे सक्षम तिवारी, इलाज के लिए ग्रामीण एकजुट; विधायक से मांगी मदद

नगरी डोंगरडुला। ग्राम डोंगरडुला निवासी सक्षम तिवारी विगत दिनों हुए दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल में उपचार जारी है। गंभीर स्थिति के चलते परिवार के सामने इलाज के खर्च की चुनौती बनी हुई है।

सक्षम तिवारी के इलाज में सहयोग के लिए अब ग्राम के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण एकजुट होकर सामने आए हैं। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को ग्रामीण विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम के निवास पहुंचे और सक्षम तिवारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित मंत्री को तत्काल अवगत कराने तथा पत्र प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने सक्षम तिवारी के इलाज के लिए हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया।

विधायक ने तिवारी परिवार की इस कठिन घड़ी में सहयोग के लिए आगे आए ग्राम के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों के प्रयास की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

ग्रामीणों ने भी सक्षम तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाज के लोगों से यथासंभव सहयोग की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button