बिलासपुर के सांदीपनी एकेडमी को नेक मूल्यांकन में मिला “A”ग्रेड इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर के मस्तूरी ब्लाक में स्थित सांदीपनी एकेडमी को नैक में “ए” ग्रेड प्राप्त हुआ। विदित है कि पिछले वर्ष के अक्टूबर माह में नैक मूल्यांकन हेतु केंद्रीय स्तर पर टीम द्वारा महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण व दस्तावेजों के सत्यापन की जांच कर उन्हें बी डबल प्लस ग्रेड दिया गया था, जिसके परिणाम से असंतुष्ट महाविद्यालय ने पुनः जांच हेतु अपील किया था जिसे स्वीकार कर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। डीवीवी एवं प्रेजेंटेशन के पड़ाव को पार करते हुए महाविद्यालय ने अपने परिश्रम एवं दस्तावेजों के जांच के आधार पर अपने अंक को बढ़ाते हुए 3.04 CGPA के साथ “A” ग्रेड प्राप्त किया। इसके साथ ही सांदीपनी एकेडमी इस सत्र में पूरे भारत में पहला ऐसा महाविद्यालय है जिसमें एजुकेशन में अपने प्रथम चरण में इतना उच्चतम ग्रेड हासिल किया है। इस सफलता को प्राप्त करने के लिए प्राचार्य डॉ रीता सिंह आईक्युएससी समन्वयक रामखिलावन साहू के साथ नैक टीम सभी सदस्यो की मेहनत-परिश्रम एवं अन्य विभागों के प्राचार्य का साथ रहा। इस पूरे नैक मूल्यांकन में मार्गदर्शन का कार्य महेंद्र चौबे द्वारा व प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे द्वारा पूर्ण सहयोग पर समर्पण रहा।