CG – SSB जवान बनकर लौटे मचखंडा के संजू नेताम का फुल मालाओ से परिवार दोस्तों औऱ क्षेत्र वासियों नें किया भव्य स्वागत, बाजे-गाजे के साथ निकली रैली पढ़े पूरी ख़बर
सीपत//ग्राम मचखंडा (NTPC सीपत) के गौरव होनहार युवा संजू नेताम जब SSB की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटे, तो परिजनों, दोस्तों और ग्रामवासियों ने उनका फिल्मी अंदाज में स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार युवक को सनरूफ वाली कार में सवार कराकर बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवक ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। गांव में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस गरिमामय अवसर पर मस्तूरी आदिवासी समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील मरकाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संजू नेताम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
ग्रामवासियों ने कहा कि संजू की मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे पर पूरे मचखंडा को गर्व है।




