दीपावली पर बाबा उमाकान्त महाराज का सतसंग एवं नामदान कार्यक्रम 19, 20 व 21 अक्टूबर 2025 को बावल आश्रम (हरियाणा) पर होगा…

दीपावली पर बाबा उमाकान्त महाराज का सतसंग एवं नामदान कार्यक्रम 19, 20 व 21 अक्टूबर 2025 को बावल आश्रम (हरियाणा) पर होगा
कार्यक्रम में पूज्य बाबाजी आत्मा के कल्याण का अनमोल खजाना ‘नामदान’ भी देंगे।
बावल, हरियाणा। समय-समय पर लोगों को सुख-समृद्धि और मुक्ति-मोक्ष का मार्ग सन्तों ने ही बतलाया है। लेकिन सन्तों के पास जाना, उनका सतसंग सुनना जब से लोगों ने बंद किया तब से सभी दुःखी और परेशान हैं। मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य प्रभु प्राप्ति को भूल कर आज सभी दैविक, दैहिक और भौतिक तापों में तप रहे हैं।
वक्त के समरथ सन्त सतगुरु परम् पूज्य बाबा उमाकान्त महाराज दीपावली के शुभ अवसर पर अपने सतसंग में घट-घट में दीपक जलाकर, दुःख-तकलीफ, मानसिक अशांति, शारीरिक बीमारी एवं आर्थिक परेशानियों को दूर करने का उपाय बताएँगे, साथ ही आत्मा के कल्याण का अनमोल खजाना ‘नामदान’ भी देंगे। यह दौलत आपको जीवन में खुशहाल रखेगी और दुनिया से जाने के बाद भी काम आएगी।
अतः सभी जाति, धर्म, मजहब के मानने वालों से विनम्र निवेदन है कि नीचे लिखे हुए कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर लाभ उठाएं। वक्त के समरथ सन्त सतगुरु संग घट में दीप जलाइए, अन्दर बाहर प्रकाश पाइए। चूकें नहीं ! यह मौका फिर मिले न मिले।
सतगुरु आयेंगे, मिटेगा अंधियारा।
घट-घट में दीप जलेंगे, फैलेगा उजियारा।।
कार्यक्रम का दिनांक एवं समय :-
सतसंग समय – 19, व 21 अक्टूबर 2025 को प्रातः 6 बजे एवं सायं 4 बजे से तथा 20 अक्टूबर 2025 को प्रातः 6 बजे एवं दोपहर 2 बजे से।
स्थान – बाबा उमाकान्त महाराज आश्रम, जयगुरुदेव नगर, कसौला चौक, बावल, जिला रेवाड़ी, हरियाणा।
संपर्क नम्बर – 8295989874, 9817317152