नगरीबेलरगांव

बेलरगांव हाई स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन, नारद साहू बने अध्यक्ष..!

लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से हुआ चयन, विद्यालय विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुई चर्चा

धमतरी/बेलरगांव। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में शासन के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें पालकों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर समिति के अध्यक्ष का चयन किया।

अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद नारद साहू को 22 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने तिलक-चंदन लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समिति में श्रीमती चमेली कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रूपेंद्र टंडन, मदनलाल कोसरिया, पुरुषोत्तम मरकाम, योगेश जुर्री, कुसमा बाई सलाम, कुमारी बाई नेताम, गंगा बाई मंडावी, चंदा सोनी, टिकेश्वरी पटेल, मौर्यध्वज सेन, कुशल कोर्राम, शेषकुमार नाग सहित अन्य सदस्यों का मनोनयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. झा को सचिव बनाया गया।

बैठक में सरपंच रीता नेताम, उपसरपंच मोहनी साहू, मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा, विधायक प्रतिनिधि प्रियांशु प्रजापति, पूर्व सरपंच उमेद मरकाम, पूर्व उपसरपंच पोखराज कश्यप, वरिष्ठ नागरिक सुभाषचंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा पालकों की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारद साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button