CG – पत्नी को गैर मर्दों के साथ इस हालत में देख पति के उड़े होश, गुस्से में आगबबूला हो कर बैठा ये कांड…..

कोरबा। कोरबा के बुधवारी बस्ती में घरेलू मामले को लेकर चल रही कलह के बीच पति जब पत्नी के पास पहुंचा तो उसने विचित्र स्थिति में पाया। इस पर नाराजगी जताने के साथ मौके पर ही मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ी तो डॉयल 112 और सिविल लाइन पुलिस ने यहां पहुंचकर मोर्चा संभाला और जरूरी नसीहत देकर स्थिति सामान्य की। इस मामले में अगली कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना सीएसईबी चौकी के अंतर्गत आने वाले बुधवारी बस्ती में हुई। बताया गया कि, एक विवाहित महिला यहां परिजनों के साथ निवासरत थी। उसका पति कुसमुंडा क्षेत्र के कुचैना में रहता है। कुछ समय पहले हुए विवाद के चक्कर में पत्नी रूठकर यहां पहुंच गई। इस बीच पति ने काफी मनाने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं गई। इस दौरान क्या हुआ इसकी जानकारी पति को नहीं है। वहीं बताया गया कि, महिला का पति एक और प्रयास करने के चक्कर में यहां अचानक आया था। उसने यहां पर जो देखा उसके होश उड़ गए। दावा किया जा रहा है कि, मौके पर महिला दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखी गई। उसने आवेश में आकर मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दी ये नसीहत
वहीं रोने-धोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सख्ते में आए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस की दो टीमें यहां आई और जानकारी ली। तमाशा बनने पर पुलिस की ओर से महिला के पति को कहा गया कि, जिस तरह की भी चीजें हैं इसके लिए वह सीधे इस तरह से मारपीट नहीं कर सकता बल्कि उसे शिकायत करना चाहिए या फिर कोर्ट की शरण में जाना चाहिए।