छत्तीसगढ़

CG – एक्स गर्लफ्रेंड को नए बॉयफ्रेंड के साथ देख बौखलाया पूर्व प्रेमी, नए बॉयफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, प्रेमिका की कटी उंगलियां, फिर जो हुआ…..

कोरबा। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ घूमते देख युवक आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही युवती की उंगलिया कट गई है। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय आरोपी युवक मनोज सारथी का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। फिर लड़की से उसका ब्रेकअप हो गया। लड़की ने ब्रेकअप के बाद नया बॉयफ्रेंड बना लिया। युवती अपने 22 वर्षीय नए ब्वॉयफ्रेंड सूरज नगेसिया के साथ बस से कहीं गई हुई थी। जब वह घूम कर वापस आई तो टीपी नगर बस स्टैंड में बस से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उतरी। वहां उसके पुराने बॉयफ्रेंड मनोज सारथी ने उसे नए बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। इसके बाद वह आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड लेकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वही बीच बचाव करने आई युवती की भी उंगली कट गई। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मौके से तथा घायलों के बयान से जानकारी जुटा आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button