छत्तीसगढ़

CG में सनसनीखेज मर्डर: शराब पीने से मना करना पड़ा भारी, गुस्से में बेकाबू आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट….

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां एक शख्य की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। शराब पीने से मना करने पर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन महिपाल (45) के रूप में हुई है, जो कि तंनौद गांव का रहने वाला था। शराब पीने से मना करने को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में वो घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है।

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

बता दें कि जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पति-पत्नी और नाती-नातिन शामिल की लाशें निर्माणाधीन मकान में खाट पर मिली थी। इसके बाद गुरुवार सुबह फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच में जुटी गई।

किस विवाद में की गई हत्या ?

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव चल रहा था, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गया और इसी के चलते हत्या की यह वारदात सामने आई।

जांच में आया चौकाने वाला मामला

जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व में अपने ही बड़े भाई की हत्या की थी, जिसके चलते वह लगभग 15 साल तक जेल में रहा। हाल ही में सजा पूरी होने के बाद वह रिहा होकर गांव लौटा था।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

गांव लौटने के बाद भी पारिवारिक विवाद शांत नहीं हुआ और संपत्ति बंटवारे को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी रही। इसी विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शिवरीनारायण पुलिस ने पूर्व में भी आरोपी सोना साय कश्यप के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हो सका। अब इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button