सेवा और सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस उल्लास के साथ संपन्न।

((नयाभारत सरगुजा)):–
‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज कुन्नी मंडल के अमगसी शक्ति केंद्र में युवा मोर्चा के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की गई।
योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए,लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा से नियुक्त प्रभारी कृपा शंकर पटेल संयोजक आरकेस यादव , निखिल मरावी, अभय वर्मा , लाला राघवेंद्र सिंह, अंतर दास, जय लाल, ख़ेम दास, रोशन कुमार एवं युवा मोर्चा के कार्यकता, वरिष्ट ग्रामीण जन , महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।
