CG – सोन के शैलेन्द्र साहू कों बीजेपी युवा मोर्चा में सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी इस पद पर हुई नियुक्ति जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//प्रदेश में छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक विस्तार लगातार किया जा रहा है जिससे ना सिर्फ पार्टी मजबूत हो रही है बल्कि युवाओं को भी नेतृत्व का इसी कड़ी में जोंधरा के पास के गांव सोन के शैलेन्द्र साहू को पार्टी नेतृत्व नें बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए उनको शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है।
शैलेंद्र साहू नें नियुक्ति के बाद कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करेंगे उन्होंने बताया की बीजेपी की सरकार किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा, 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये देने के प्रावधान, तथा “लखपति दीदी” योजना के लिए 5 करोड़ रुपये के बजट को सराहनीय पहल बताया। साथ ही प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित करने, पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने, 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये, तथा जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये के प्रावधान को विकासोन्मुख कदम बताया। शैलेन्द्र साहू बताते हैं कि बीजेपी की साय सरकार प्रदेश में लगातार प्रदेशवासियों के लिए विकास के द्वार खोल रही है जिससे आम जनता काफी खुश है।




