अन्य ख़बरें

अमेरा खदान में पत्थर बाजी से घायल हुआ जवान।


“”कोयला चोरी करने पहुंचे संगठित गिरोह ने की पत्थरबाजी।””””
“””थाने में एफ आई आर दर्ज””””।
((नयाभारत लखनपुर सरगुजा)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित अमेरा खुली खदान में कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्यूटी में तैनात गार्डों द्वारा कोयला चोरी मना करने पर संगठित गिरोह के द्वारा उन पर हमला कर दिया जाता है। अमेरा खदान में ड्यूटी करने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कोयला चोरी करने वाले संगठित गिरोह फिर से सक्रिय हो गए हैं। अमेरा खदान में 19 मार्च दिन गुरुवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे कोयला चोरी करने ग्रामीणों का संगठित गिरोह खदान के अंदर पहुंचा कोयला चोरी करने के दौरान ड्यूटी में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान उन्हें पकड़ने उनका पीछा कर लगा इसी दौरान संगठित गिरोह के सदस्यों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। पत्थर बाजी के दौरान त्रिपुरा राइफल का जवान मोईन हसन के सर में चोट लगा और सर से खून निकलने लगा।साथी जवानों के द्वारा एस ई सी एल केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर इलाज हेतु घायल जवान को ले जाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। अमेरा खदान ओसीसी सुरक्षा प्रभारी मोहम्मद रिजवान के द्वारा लखनपुर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस 329 (3)296 (b) 351 (3) 115(2) 121 (1) 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

Related Articles

Back to top button