छत्तीसगढ़

Sports – छठी बार एशिया कप के फाइनल में भारत शेरनियों ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा बनाई जगह पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को खेले गए महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 149 रन बनाए थे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम महज 109 रनों पर ही ढेर हो गई।

इस मुकाबले के दौरान छक्कों का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बन गया, जो टी20 महिला एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था।

महिला एशिया कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

यह टी20 फॉर्मेट में खेले गए महिला एशिया कप इतिहास का पहला ऐसा मैच बन गया है, जिसमें 10 या उससे ज्यादा छक्के लगे हैं।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद शेफाली वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 64 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शेफाली ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में केवल 25 रन दिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। प्रतिका रावल ने 20 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रनों का योगदान दिया।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने छोटी-छोटी साझेदारियां जरूर कीं, लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से वे दबाव में आ गईं। बांग्लादेश के लिए शोरना अख्तर ने सबसे ज्यादा नाबाद 22 रन बनाए, जबकि दिलारा अख्तर ने 21 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट और नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं श्री चरनी और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली।

13 सितंबर को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है और अब उसकी भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button