खेल

Sports – भारत अंडर 19 क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास ख़िताबी मुकाबले में इंग्लैंड हुई धरासाही पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारत ने इंग्लैंड कों हरा कर विश्वकप जीत लिया है ज़ब से अंडर 19 वर्ल्ड कप शुरू हुआ था तभी से इंडिया कों ख़िताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और अब अंडर-19 क्रिकेट कों नया वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है. हरारे में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. इंग्लैंड भारत से जीत के लिए मिले 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवर में 311 रनों पर ढेर हो गई खिताबी मुकाबला 100 रनों से हार गई.

इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अपने सारे ही मैच जीते. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था. फिर सुपर सिक्स में उसने मेजबान जिम्बाब्वे और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अंतिम-4 में भारत ने अफगानिस्तान को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था. वहीं इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैच जीते. सेमीफाइनल में तो उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

भारत ने सबसे पहले 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, जिसके बाद 2008 में विराट कोहली ने ट्रॉफी दिलाई थी. इसके बाद 2012, 2018 और फिर 2022 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इस बार भारत छठी बार चैंपियन बना. वहीं इंग्लैंड को इकलौती सफलता 28 साल पहले 1998 में मिली थी।

Related Articles

Back to top button