छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने की सौजन्य भेंट,गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

रायपुर: भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को पावन पर्व ‘गणेश चतुर्थी’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मुख्यमंत्री निवास में विराजित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि वे प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आएं।

Related Articles

Back to top button