छत्तीसगढ़

CG – SP का सख्त एक्शन : चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, इस वजह से गिरी गाज……

बेमेतरा। पुलिस विभाग में काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर एसपी त्रिलोक बंसल ने सख्त कार्रवाई की है। सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में मारो चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

एसपी त्रिलोक बंसल की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही या निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मारो चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने की कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बढ़ाने का संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button