छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

विकासखण्ड नवागढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

शिविर में 284 ने कराई स्वास्थ्य जांच एवं 40 लोगो ने किया रक्तदान

विकासखण्ड नवागढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 

शिविर में 284 ने कराई स्वास्थ्य जांच एवं 40 लोगो ने किया रक्तदान 

बेमेतरा/नवागढ़, 09 अक्टूबर 2026। सेवा ही संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में दिनांक 09 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ डॉ. एम.एम. रजा व बीपीएम श्री सी.के. देवांगन के मार्गदर्शन में प्रातः 10:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ परिसर में आयोजित किया गया जो देर शाम तक चला।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री खोरबाहरा राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती माया हीरा बारले, उपाध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ श्री शोम ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री विनोद साहू, श्री विशेष लहरे, पार्षद प्रतिनिधि श्री मनीष सेन, श्री रमेश निषाद, जेडीएस सदस्य श्री संतोष देवांगन, श्री संपत साहू, बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा, डॉ. एस.के. बघेल, डॉ. लवनिश, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. स्वाति, डॉ. चित्रा, डॉ. वेदांश बाजपेयी, बीपीएम श्री सी.के. देवांगन, श्री यू.आर. ध्रुवे, श्री के. टंडन सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही 02 टीबी हितग्राहियों को फूड बास्केट, 02 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 02 हितग्राहियों को वय वंदना कार्ड का वितरण के साथ रक्त दाताओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती माताओं, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम जन को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्रदान करना था।

 

शिविर में कुल 284 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 33 गर्भवती महिलाएं, 28 वृद्धजन शामिल हैं, 193 लोगों की बीपी-शुगर जांच की गई एवं कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान आने वाले समस्त हितग्राहियों को एचआईवी, टीबी, एचपीवी टीकाकरण एवं समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी श्री एन. पासवान, श्रीमती संतोषी एवं श्री विनेश्वर द्वारा प्रदान की गई।

 

रक्तदान हेतु उपाध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ श्री शोम ठाकुर ने विशेष रुचि लेते हुए उनके नेतृत्व में पार्षद एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान किया गया। महिला समूह के माध्यम से महिलाओं ने भी विशेष रुचि लेकर रक्तदान किया।

 

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एम. रजा ने बताया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए बेहद पुनीत और मानवता की सेवा का कार्य है। 18 से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

 

स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ द्वारा समस्त रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button