CG – स्कूल प्रारंभ कर दिए गए :स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में शिक्षक मिलेंगे बलीराम बघेल डीइओ बस्तर से…

आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक मिलेंगे बलीराम बघेल डीइओ बस्तर
तोकापाल, जगदलपुर। संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज 16 जून से स्कूल प्रारंभ कर दिए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में प्रवेश उत्सव में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने विद्यार्थियों ,शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि आज 16 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय और निजी स्कूल आज से प्रारंभ हो रहे हैं।
सरकार की प्राथमिकता प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकेंडरी तक युक्ति युक्तकरण के तहत जहां शिक्षक नहीं थे वैसे विद्यालयों में दर्ज संख्या के मान से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी जो हमारे विभाग शिक्षा विभाग के भी मंत्री हैं उनसे प्राप्त निर्देश के अनुसार गांव तक सभी सुविधा पहुंचे इसके लिए शासन और विभाग नए उत्साह और ऊर्जा से कार्य कर रहा है। इसके लिए कुछ लक्ष्य रखे गए हैं जैसे शत प्रतिशत दाखिला। शाला त्यागी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश।
शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं विद्यार्थी तक पहुंचे।
छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करे।
बलीराम बघेल ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि आत्मानंद स्कूलों में एक सप्ताह के अंदर जितने भी वेकेंट पद है उसमें शिक्षकों की पूर्ति होगी। जिन-जिन विषय के शिक्षक नहीं है वह एक सप्ताह के अंदर मिल जाएंगे।
सभी शिक्षक और विद्यार्थी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शिक्षक पढ़ायें बच्चे पढ़ें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। यहां आप सभी विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों की खुशी देखकर मुझे प्रसन्नता हो रही है।
संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने कहा कि पहले दिन से ही हमारे यहां विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं में उत्साह है। आज प्रथम दिन से ही मध्यान्ह भोजन के साथ नाश्ता भी विद्यार्थियों को दिया गया। कक्षाएं संचालित की गई। हम शासन और प्रशासन दिए गए निर्देश के अनुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य इरम रहीम ने किया।