T20 वर्ल्ड कप कोलंबो में महासंग्राम पाकिस्तानी मोर्चे को फिर ध्वस्त करने उतरेगी टीम इंडिया पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ खिलाड़ियों की भिड़ंत नहीं बल्कि परिस्थितियों की परीक्षा भी होता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार शाम आमने-सामने होंगी, तो निगाहें सिर्फ बड़े नामों पर नहीं बल्कि पिच के मिजाज पर भी टिकी होंगी।
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से होने वाले महा मुकाबले से पहले ही दुनिया के सामने पाकिस्तान सरकार, वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भद्द पिट चुकी है और अब बारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की,
लगातार हारने वाली पाकिस्तानी टीम के पास खोने को कुछ नहीं है लेकिन भारतीय टीम कोलंबो में ऐसी जीत हासिल करना चाहेगी जिसकी आवाज कराची तक सुनाई दे। निश्चित तौर पर ये आम मैच नहीं है, क्योंकि ये 22 खिलाड़ियों की टक्कर नहीं है.. ये पूरी दुनिया में बसे हिंदुस्तानियों और पाकिस्तानियों के बीच की टक्कर है।
हर भारतीय के मन में सिर्फ एक चाहत रहती है कि भारतीय टीम भले ही कोई भी मैच हार जाए लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारे। तो जीत की एक और इबारत लिखने के लिए हो जाइये तैयार, टीम इंडिया अबकी बार करेगी एक और वार,
ग्रुप ए में भारत की बादशाहत बरकरार है. उसके 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं. हालांकि, 4 अंक 2 मैचों में 2 जीत के बाद पाकिस्तान के पास भी है लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर टॉप की पोजिशन भारत के पास है. भारत-पाक के बीच मुकाबला महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच को जीतने वाला ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भी नंबर 1 हो जाएगा।




