खेल

T20 वर्ल्ड कप भारत का सुपर 8 में पहला मुकाबला अफ्रीका से दो दो हाँथ करने उतरेंगी टीम इंडिया पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच चुका है.अभी तक टीम इंडिया इस विश्व कप में एक भी मैच गँवाएं बिना सुपर 8 में पहुंची है भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते और अब वो सुपर 8 में आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरने वाली है दोनों हीं टीम पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ी थी तब एक रोमांचक मैच देखने मिला था और अंत में भारतीय टीम नें बाजी मार लिया था।

कप्तान नें क्या कहा..

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सूर्या ने कहा, “सर मुझे प्री-सीडिंग के बारे में कुछ पता नहीं है कि इसे कौन करता है। मैंने पहले भी कहा था कि अगर मैं इसके नियम को लेकर किसी स्थिति में होता, तो जरूर बदलाव करने की कोशिश करता।”

बात करें गुजरात की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो इस विश्व कप की सबसे अच्छी पिचों में से एक रही है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को फायदा मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में यहां अभी तक हुए 4 में से दो मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, वहीं साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच डबल सुपर ओवर भी इसी मैदान पर खेला गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में 8 में से 7 पारियों में 175 या उससे अधिक का स्कोर बना है। इस मैदान पर पहले बैटिंग करना सही रहेगा। पहली पारी का औसतन स्कोर 190 है।

मौसम का हाल..

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला बेशक बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन भारत-साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर अच्छी खबर है. 22 फरवरी को मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है जिसके कारण बारिश की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में फैंस को सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पूरे ओवरों का मैच देखने को मिलेगा।

सुपर 8 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे पहले मैच में श्रीलंका की टीम अपनी ताकत दिखाने इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगी जो दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा वही दिन की दूसरे मुकाबले में अफ्रीका और मेजबान भारत आमने सामने होंगे।

Related Articles

Back to top button