T20 वर्ल्ड कप आज दो मुकाबले पहले मैच में अफ्रीका और इंडीज आमने सामने दूसरे में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे का मैच आज शाम 7 बजे खेला जाएगा होगा. सुपर-8 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति से कम नहीं है. क्यों की दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हार कर यहाँ पहुंची हैं।
टीम इंडिया अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हारकर आ रही है. उस चौंकाने वाली हार से सबक लेते हुए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. ये मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
अभिषेक शर्मा से लेकर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. रिंकू जो हाल ही में पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण घर चले गए थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं. वहीं संजू सैमसन भी खूब चर्चा में रहे हैं।
टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम इंडिया को अभी जीत बहुत ज्यादा जरूरी है. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए खास तैयारी कर रही है. बताते चले कि भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों ही मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार से बिगड़े नेट रन रेट को सुधारा जा सके।




