अन्य ख़बरें

प्रतिभाओं और सेवा को मिला सम्मान – सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का भव्य कार्यक्रम संपन्न।

पंडरिया/सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को तिवारी कॉम्प्लेक्स पंडरिया में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समाज के इस गरिमामयी आयोजन में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण, तिलक और माल्यार्पण के साथ की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. विनोद तिवारी उपस्थित रहे।

श्रीमती बोहरा ने कहा कि.

छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को समाज के बीच मिसाल के रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक है ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ब्राह्मण समाज ज्ञान और विज्ञान का धनी रहा है, और आज भी देश के सर्वोच्च पदों पर समाज के लोग कार्यरत हैं।

उन्होंने बच्चों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया और उन्हें लक्ष्य तय कर दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा.

आज की युवा पीढ़ी केवल शासकीय सेवाओं में ही नहीं, अपितु राजनीति में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह समाज के सतत विकास के लिए आवश्यक है।

डा. विनोद तिवारी ने कहा—

ब्राह्मण समाज ने भारतीय इतिहास में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान दिया है।

समारोह में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, साल एवं रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में शामिल रहे.
धनीराम शर्मा,रघुनंदन शर्मा, द्वारिका तिवारी, बसंत शुक्ला,सावित्री तिवारी, टेंकेश्वर तिवारी, संतोष पांडेय, संतोष तिवारी, दिनेश तिवारी।

छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को किया गया सम्मानित

10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राएं थे
दुष्यंत, निमेष, संस्कार, अखिलेश, पार्थ, समर्थ, रौनक, साक्षी, आदर्श, पीहू, प्राची, अक्षत, प्रतिभा शर्मा।

इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे, जिनमें समाज अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, प्रहलाद मिश्रा, नवलकिशोर पांडेय, हरेकृष्ण शुक्ला, भानुप्रताप तिवारी, राजेश पांडेय, रामनारायण तिवारी, क्रांति शर्मा, भीषण तिवारी, पवन तिवारी, नागेंद्र तिवारी, विशाल शर्मा, रुपेश तिवारी, स्वतंत्र तिवारी, पंकज तिवारी आदि सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button