अन्य ख़बरें

लोसगी नर्सरी के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटा शिक्षक दंपति घायल।


((रिपोर्टर नयाभारत सितेश सिरदार)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी नर्सरी के पास 16 जून दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे तेज रफ्तार कार ऑनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। कार में सवार शिक्षक तीरथ राम साहू और उनकी पत्नी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल शिक्षक तीरथ राम साहू जो लखनपुर विकासखंड के ग्राम अरगोती मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शिक्षण सत्र 26= 27 के प्रथम दिवस शिक्षक दंपति बिलासपुर से सीधे स्कूल ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। ड्यूटी करके लखनपुर आने के दौरान शिक्षक को नींद की झप्पी आने के कारण कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार आनियंत्रित खेत में जा पलटी। घटना के बाद कार का चारों चक्का ऊपर हो गया। शिक्षक दंपति कार के अंदर फंसे रहे। स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मस्कत के बाद शिक्षक दंपति को कार के अंदर से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button