मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – रंगे हाथों पकड़ाए शिक्षक-शिक्षिका : शर्मसार हुआ शिक्षा जगत, बॉयज हॉस्टल के रूम में रंगे हाथों पकड़ाए शिक्षक-शिक्षिका, अब दोनों को मिली ये सजा…..

On: February 17, 2025 1:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बलरामपुर। शिक्षा को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शिक्षक को जहां तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। मामला बलरामपुर का है, जहां पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में अधीक्षक (मूल पद शिक्षक) और शिक्षिका को एक ही कमरे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

दरअसल, पहाड़ी कोरवा आश्रम कोठली के अधीक्षक रंजीत कुमार ने बिना किसी सूचना के प्राथमिक शाला की शिक्षिका को रात में हॉस्टल में ठहराया था। जिसे वहां के छात्रों ने रंगे हाथों पकड़े था। मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को आश्रम के अंदर ही घेर लिया। फिर मामले की शिकायत बीईओ को दी गई।

इस संदर्भ में दोनों पर कार्रवाई का आदेश जारी हो गया है। बीईओ को फोन के माध्यम से सम्बंधित अफसरों ने मामले की सूचना दी। जिसमें कहा गया कि, आश्रम अधीक्षक रंजीत कुमार आश्रम में महिला लेकर आए हैं। जो अधीक्षक रंजीत कुमार के साथ अवैधानिक रूप से शासकीय पहाड़ी कोरवा आश्रम में रुकी है।

ग्रामीणों ने आश्रम के अन्दर घेर कर रखा है। जिसके बाद अधिकारी तुरंत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच में शिक्षिका को सिविल सेवा आचरण नियम की जानकारी होने के बाद भी लापरवाही करना पाया गया। बलरामपुर के कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

वहीं साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट में आश्रम अधीक्षक पर अमर्यादित और अशोभनीय के साथ-साथ अत्यंत गंभीर और अनुशासनहीनता बताते हुए प्रतिवेदन दिया था। जिसके बाद आश्रम अधीक्षक को मूल पद के लिए विरमित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें