IPL का 19वें सीजन का आज से आगाज धुरंधरों की टोली तैयार इनके बीच पहला मुकाबला जानें पढ़ें पूरी खबर
खेल डेस्क//विश्व के सबसे महंगे और बड़े क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL )का 19वां सीजन 28 मार्च शनिवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है। कोई देश क्रिकेट की दुनिया में बड़ा हो या छोटा पर उस देश में क्रिकेट का टैलेंटेड खिलाड़ी है तो उसे आईपीएल में बड़े धनराशि के साथ जगह जरूर मिलेगी आईपीएल के शुरुआत से ही कई एसोसिएटेड देश के क्रिकेट खिलाड़ी आईपीएल में आकर चमकें हैं और अपनी पहचान बनाई है इसके अलावा वह जमकर धनराशि भी कमाए हैं इस साल इस टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा,जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।
पिछले सीजन में पहली बार खिताब जीतने वाली आरसीबी के लिएइस बार अपने खिताब की रक्षा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
फैंस इस मैच के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन इस बार आईपीएल का प्रारंभ भव्य समारोह के बिना होगा। यह निर्णय पिछले साल बेंगलुरु में हुई दुखद घटना के कारण लिया गया है, जिसमें कई लोग मारे गए थे।
RCB बनाम SRH: मैच की तारीख और स्थान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार, 28 मार्च 2026 को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।




