अन्य ख़बरें

संदलपोशी के साथ हुआ हजरत सैयद जामाशाह बाबा के 50 वे सालाना उर्स का आगाज,आज होगा कव्वाली का मुकाबला।



लखनपुर के ग्राम बंधा जूनाडीह स्थित हजरत सैयद जामाशाह बाबा के दरगाह पर पचासवें उर्स का आगाज बाबा के मजार पर चादरपोशी के साथ हुआ। जिसमे अंबिकापुर के आजाद धूमाल ने बाबा के संदलपोशी में शिरकत की। अंजुमन गौसिया कमेटी सरपरस्ती और उर्श कमेटी अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव के अतिथिय में लखनपुर जामा मस्जिद से बाबा की संदल चादर पोशी तिरंगा झंडे और गाजा बाजे के साथ निकाली गई जिसके बाद नगर लखनपुर के मुख्यमार्गों से होते हुए चादर बाबा के मजार तक पहुँची जहाँ बाबा को चादर चढ़ायी गई। मिलाद शरीफ और फातिहा खानहीं के बाद शीरनी बाटी गई। चादरपोशी के साथ ही आज से बाबा के सालाना दो दिवसीय उर्स के कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है जिसमे पहले दिन चादरपोशी की गई। चादरपोशी के साथ रविवार की रात्रि 08 बजे से बाबा के बंधा स्थित मजार पर कव्वाली का शानदार मुक़ाबला होगा जहाँ अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के मशहूर कव्वाल हबीब पेंटर तथा नागपुर की मशहूर कव्वाला सीमा सबा अपनी कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। उर्स कमेटी लखनपुर द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उर्स कमेटी लखनपुर ने सभी नगरवासियों सहित छेत्रवासियों से कव्वाली के मुक़ाबले का लुत्फ उठाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Vo – chadarposhi lakhanpur
Photo kawwal

Related Articles

Back to top button