छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल,भूपेश बघेल को मिली बड़ी जवाबदारी,11 प्रदेशों में प्रभारी बदले….
कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया है। इ

दिल्ली 15 फरवरी 2025। कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया है। इसके साथ ही भूपेश बघेल को पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
इनको किया प्रभारी पद से मुक्त
कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भरत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।