CG – घर में इस परिस्थिति में मिला प्रधान पाठक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…..

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधान पाठक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा वार्ड-7 की है। मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था और करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रधान पाठक रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे।
आज सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। कमरे में वो नहीं थे। बाथरूम में जाकर देखने पर शव फंदे से लटक रहा था।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी हैरान हैं कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।