Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
खेलछत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला, 12 ओवर तक बल्लेबाजी कर 95 रन 4 विकेट गंवा कर बनाएं और वही सेवा टीम ने 11 ओवर 1 गेंद पर 5 विकेट खोकर 95 रन बनाएं…

जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला

शुभ, धैर्य, वीर और सेवा टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया – त्याग, सद्भावना व समर्पण का संदेश

जैन समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर फील्डिंग ले रहे है सब टीम, दर्शकों से भरा रहा मैदान

जगदलपुर। जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप का महामुकाबला प्रतिदिन रोमांच से भरा हुआ है। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा नौ दिवसीय महावीर कप का आयोजन हो रहा है। प्रथम मैच में ओसवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्यारी देवी नाहता जी एवं दूसरे मैच में CSP जगदलपुर आकाश श्रीश्री माल जी (IPS) ने अतिथि के रुप में मंचासीन होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हाताग्राउण्ड मैदान में बल्लेबाजो के साथ-साथ गेंदबाज भी अपना जौहर दिखा रहे है।

31 मार्च को वीर वर्षेस सेवा का शानदार और रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला। टीम सेवा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। टीम वीर ने 12 ओवर तक बल्लेबाजी कर 95 रन 4 विकेट गंवा कर बनाएं और वही सेवा टीम ने 11 ओवर 1 गेंद पर 5 विकेट खोकर 95 रन बनाएं और यह मैच जीतकर अपने नाम कर लिया। यह मैच बहुत ही रोमांचक और शानदार रहा। इस मैच के मैन ऑफ द मैच जितेंद्र टाटिया थे।

31 मार्च को दूसरा मैच शुभ वर्षेस धैर्य के बीच खेला गया।
जिसमें धैर्य टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। शुभ टीम ने शानदार 12 ओवर तक बल्लेबाजी कर 97 रन 9 विकेट गंवा कर बनाएं और धैर्य को शुभ टीम ने 92 रन पर समेटकर यह मैच 5 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। 31 मार्च के दोनों मैचो में टीम ने सैकडा का आंकडा पार नहीं कर पाया लेकिन दोनों ही मुकाबला दिल थामकर रखने वाला रोमांचक मुकाबला रहा। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजेश बाफ़ना और पुलकित मिन्नी को संयुक्त रुप से दिया गया।

मैच के अम्पायर करणदीप सग्गु, स्कोरर राहुल सुराना, देवेंद्र टाटिया, धैर्य लूनीया, कमेंट्रेटर जीतेन्द्र कोचर, नीरज दुग्गड थे। यह जानकारी जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य व आयोजन के मीडिया प्रभारी राजकुमार बोथरा, कमलेश गोलछा व मनीष पारख ने दी।

Related Articles

Back to top button