धान फसल को कीड़ों से बचाने किसान ने किया खेतों में छिड़काव फसल हुआ बर्बाद शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग।
((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लोसगी पंडरी पानी में धान फसल को कीड़ों से बचने के लिए विशेष आरक्षित पण्डो जनजाति का किसान फसल में दवाई का छिड़काव किया। फसल में दवाई छिड़काव के बाद धान का फसल झुलस कर बर्बाद हो गया। 16 सितंबर दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे भोज राय पिता गेंदी राम पण्डो ग्राम लोसगी पंडरीपानी निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लगभग अपने दो एकड़ खेत में धान की फसल लगाया हुआ था। धान फसल बाली को कीड़े खा रहे थे फसल को बचाने किसान के द्वारा लखनपुर के एक दुकान से दवा ले जाकर छिड़काव किया। दवा छिड़काव के बाद धान का फसल झुलस कर बर्बाद हो गया धान फसल के बर्बाद होने के बाद किसान को लाखों रुपए की छती हुई और किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि शासन प्रशासन के द्वारा विशेष आरक्षित पंडो जनजाति के किसान को किस प्रकार की मदद प्रदाय की जाती है।