छत्तीसगढ़

CG – मल्हार जलसो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं यादव एकता महा रैली का भव्य आयोजन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ कई बड़े नेता हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//बिलासपुर जिले के जलसो मे सर्व यादव समाज मल्हार क्षेत्र के तत्वावधान में इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण चन्द्र का जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ 7 जुलाई आज मनाया गया इसके साथ ही यादव एकता महा बाईक रैली का भी आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 सितंबर 2026, दिन सोमवार को सुबह 9:00 बजे से किया गया।

कलश यात्रा एवं महा बाईक रैली…

कार्यक्रम की शुरुआत में महा बाईक रैली थाना चौक, पचपेड़ी से मिडिल स्कूल प्रांगण, जलसो तक निकाली गई इसके पश्चात कलश यात्रा का आयोजन मिडिल स्कूल प्रांगण, जलसो मे किया गया।

मुख्य अतिथि…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर विधायक, AICC सचिव) रामकुमार यादव (विधायक, चन्द्रपुर) दिलीप लहरिया (विधायक, मस्तूरी) सतकली बावरे (जि.पं. सदस्य, बिलासपुर) एवं राजकुमारी महेश्वर कुर्रे (जनपद सदस्य, मस्तूरी) पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम जलसो सरपंच पुत्र सुनील मरकाम उपस्थित रहें।

अध्यक्षता संदीप यादव (पूर्व जि.पं. सभापति, बिलासपुर) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, सरपंच प्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समस्त वार्ड पंच एवं समस्त ग्रामवासी, जलसो तथा सर्व यादव समाज, जलसो मल्हार क्षेत्र समस्त क्षेत्रवासियों नें इस धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की देखरेख औऱ कर्ताधर्ता रहें उदित यादव नें पूर्ण जानकारी दिया औऱ कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों औऱ गणमान्य नागरिकों का अपनी टीम औऱ अपनी ओर से आभार ब्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button