Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

ग्राम रिखी में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को ट्रक ने कुचला,मौके पर मौत।

In village Rikhi, an innocent child playing on the roadside was crushed by a truck and died on the spot.


सरगुजा/सितेश सिरदार
उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिखी में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. मृतक राजेश हरिजन पिता शिवनंदन ग्राम सुखरी, थाना मणिपुर का रहने वाला था और कल ही अपने नाना-नानी के घर रिखी आया था,
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम सड़क किनारे तगाड़ी में गिट्टी बीन रहा था, तभी वाहन क्रमांक CG 15 AC 5023 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी उदयपुर भेज दिया है.इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. परिजनों सहित आसपास में मातम पसरा हुआ है.पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button