बिग CG न्यूज: गुजरात के कारोबारी ने की थी 1 करोड़ के मैंगो जूस की डील मगर दिया धोखा.... बेवरेज संचालक पर पुलिस का शिकंजा.... दमन दीव से हुआ गिरफ्तार.... जानें क्या है मामला.....

रायपुर। करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला मनपसंद बेवरेज वडोदरा गुजरात के संचालक अंतर्राज्यीय आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का वडोदरा गुजरात में मनपसंद बेवरेज नामक फर्म है। प्रार्थी को सामान भेजने का झांसा देकर अपने खाते में 02 करोड़ रूपये जमा करा लिया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को 94,31,471/- रूपये का सामान भेजा गया था। आरोपी द्वारा 1,05,68,529/- (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार पांच सौ उन्तीस रूपये) की ठगी की गई। आरोपी मूलतः वड़ोदरा गुजरात का निवासी है। आरोपी वड़ोदरा गुजरात से फरार हो गया था। जिसे दीव से गिरफ्तार किया गया।

 

नयाभारत काे मिली जानकारी के मुताबिक इन्द्रपाल सिंघहूरा तखतपुर जिला बिलासपुर का निवासी है तथा इन्द्रपाल सिंघहूरा एच.आर. एजेंसीज के द्वारा भनपुरी रायपुर में मैनेजर के रूप में कार्य करता है। इन्द्रपाल सिंघहूरा की फर्म एच.आर. एजेंसीज मनपसंद बेवरेज वडोदरा गुजरात के संपर्क में 2018 में आया एवं इन्द्रपाल सिंघहूरा की फर्म लगभग 02 करोड़ रूपये का लेन-देन मनपसंद बेवरेज वडोदरा के साथ किया। मनपसंद बेवरेज वडोदरा गुजरात द्वारा इन्द्रपाल सिंघहूरा को लगभग 1,00,00,000/-(एक करोड़ रूपये) का माल भेजा गया।

 

6sxrgo

 

 मनपसंद कंपनी में इन्द्रपाल सिंघहूरा का कुल 1,05,68,529/- (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार पांच सौ उन्तीस रूपये) जमा है। उक्त राशि के लिये इन्द्रपाल सिंघहूरा मनपसंद कंपनी के मालिक अभिषेक सिंग पिता धीरेन्द्र सिंग से कई बार मुलाकात व फोन पर बात किया लेकिन हर बार अभिषेक सिंग द्वारा इन्द्रपाल सिंघहूरा को झूठा आश्वासन दिया गया तथा आज तक इन्द्रपाल सिंघहूरा की जमा रकम वापस नहीं की गई और न ही सामान दिया गया और कोई भी जवाब नहीं दिया गया। 

 

 

मनपसंद कंपनी के द्वारा इन्द्रपाल सिंघहूरा के साथ 1,05,68,529/- (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार पांच सौ उन्तीस रूपये) की धोखाधड़ी की गई। जिस पर आरोपी मनपसंद बेवरेज बड़ोदरा कंपनी के मालिक अभिषेक सिंह के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 329/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

 

अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान आरोपी अभिषेक सिंह की उपस्थिति वड़ोदरा गुजरात में होना पाया गया। जिस पर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम को जिला वड़ोदरा गुजरात हेतु रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वड़ोदरा पहुंच कर आरोपी के संबंध में पतासाजी प्रारंभ किया गया।

 

इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति दीव में होना पाया गया। चूंकि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का था जो बार - बार अपना लोकेशन बदल रहा था। टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल दीव रवाना होकर आरोपी के ठहरने के स्थान को लोकेट किया गया एवं अंततः आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी द्वारा ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।  

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....