Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

होली-जुमे की नमाज को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक: SSP ने दिए सतर्क रहने और शांति बनाए रखने के निर्देश,कहा -माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई….

हरिद्वार। उत्तराखंड में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। दोनों पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आम नागरिक शांति पूर्वक त्योहार मना सके और कहीं भी अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस ऑफिसर की ड्यूटी लगाई जा रही है।

त्योहार का माहौल खराब होने ना दिया जाए –

होली-जुमे की नमाज को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें SSP ने दिए सतर्क रहने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। SSP ने अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में त्योहार के माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने की अपील –

वहीं उत्तराखंड ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने होली को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से खास अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि होली पर्व के दौरान कम से कम तीन से चार घंटे तक मुसलमान सड़कों पर न निकलें। अशरफ हुसैन कादरी ने जरूरी काम पर जाने से पहले एहतियात बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा नासमझी में रंग डाल देता है तो उससे उलझने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button