अन्य ख़बरें

बिलासपुर के नए कलेक्टर होंगे संजय अग्रवाल अवनीश शरण का लेंगे जगह आदेश हुआ जारी पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//राज्य सरकार ने बहुप्रतिक्षित प्रशासनिक फेरबदल में राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर में पदस्थ किया है। 2012 बैच के आईएएस संजय अग्रवाल वर्तमान में राजनांदगाव में पदस्थ हैं। कल जारी आदेश में उनको न्यायधानी का नया जिलाधीश बनाया गया हैं वो पूर्व में बिलासपुर जिले में एस डी एम भी रह चुकें हैँ।

आपको बताते चलें की संजय अग्रवाल पूर्व में राजनांदगांव जिले में एडीएम,एसडीएम और नगर निगम आयुक्त भी रहे हैं। प्रशासनिक महकमे में उन्हें ईमानदार और स्वच्छ छवि का अफसर माना जाता है। उन्होंने राजनांदगाव में रहने के दौरान कई बुनियादी समस्याओं का बखुबी निपटारा किया था। लिहाजा उनकी काबिल अफसरों में गिनती होती है। इधर कुछ दिन में अग्रवाल विधिवत रूप से बिलासपुर का प्रभार संभालेंगे। आई ए एस अवनीश शरण से पद्भार ग्रहण करेंगे।

उनके चार्ज लेते ही राज्य सरकार की योजनाओं को मूर्तरूप देने प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button