छत्तीसगढ़

CG – सड़क किनारे नहर में मिली पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर….जांच में जुटी पुलिस…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की लाश सड़क किनारे नहर में मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह अपने घर से हरेली पर्व के दिन निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। फिर उसकी लाश सड़क किनारे नहर में मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अर्जुन की लाश मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button