छत्तीसगढ़

CG – महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा : भाजपाइयों ने फूलबरसा कर किया यात्रा का स्वागत…

महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा : भाजपाइयों ने फूलबरसा कर किया यात्रा का स्वागत

जगदलपुर। चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणम महोत्सव के उपलक्ष में जगदलपुर शहर में भव्य रूप से शोभा यात्रा गुरुवार को निकली गई। शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। श्रद्धालुओं ने महावीर स्वामी के गीतों पर नृत्य के रूप में अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा फूल बरसा कर भव्य शोभा यात्रा का स्वागत स्टेट बैंक चौक में किया गया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा समाज को मजबूत करने के लिए अपने अंदर के शत्रु रूपी क्रोध, घमंड, लालच, आसक्ति और नफरत को निकाल फैके। उन्होंने कहा कि जब तक मन स्वच्छ नहीं होगा तब तक हमारी भावना जन कल्याण के अनुरूप नहीं हो सकती।

नगर अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा खुशहाल जीवन जीने के लिए अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत सिद्धांतों की सर्वाधिक जरूरत है। केवल उन्हें अपनाकर ही विश्व की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय विश्वकर्मा, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, अनिल लुक्कड़, नवीन बोथरा, राजेश श्रीवास्तव,गोविंद ईनाणी, किरण दीवान,श्रीपाल जैन,त्रिवेणी रंधारी, अनिल जैन, शशि नाथ पाठक, गोविंद शर्मा, हरीश पारख, अमर झा, दिलीप दास, संतोष पांडेय, सूरज, झरना मोहन्ति सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button