छत्तीसगढ़

भाजपा की असली शक्ति कार्यकर्ताओं का समर्पण और राष्ट्र प्रेम है : विधायक भावना बोहरा

पंडरिया/विधायक भावना बोहरा ने हाई स्कूल मैदान ग्राम पोलमी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं का परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र प्रेम है।

कार्यक्रम में 2500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना है।

विधायक बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुतियापाट नहर विस्तार, हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, नई सड़कें, उपतहसील कार्यालय, नालंदा परिसर और 4 लेन सड़क जैसी योजनाओं से क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल और आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक रामकुमार भट्ट ने भी संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button