उदयपुर में हुआ तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन, राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का संचार जागृत करने का दिया गया संदेश।
Tiranga Yatra was successfully organized in Udaipur, message was given to awaken the love for the nation and patriotism.
((नयाभारत सितेश सिरदार:–))
सरगुजा जिला के ब्लॉक मुख्यालय उदयपुर में भाजपा मंडल देवगढ़ और रामगढ़ अध्यक्ष के अगुवाई में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल व राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया। यह तिरंगा यात्रा उदयपुर जनपद पंचायत मुख्यालय से प्रारंभ होकर मेन मार्केट होते हुए रेस्ट हाउस उदयपुर तक निकाला गया। इस बीच हाईवे की एक ओर दुपहिया एवं अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया था क्योंकि तिरंगा यात्रा में विधायक राजेश अग्रवाल, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवगढ़ अखंड विधायक सिंह एवं रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, संतोष बंसल, जायसवाल, मनीष कमलेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, कल्पना भदोरिया, सहित अन्य सैकड़ों भाजपाईयों ने हाथ में तिरंगा झंडा लिए वन्दे मातरम् व भारत माता की जय जयकार का
नारा लगाते हुए यात्रा किया। इस दौरान बारिश की हल्की बूंदे भी आने लगी तब भी भाजपाइयों ने यात्रा को बराबर बरकरार बनाए रखे। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए।
राष्ट्रीय भावना जगाने का दिया संदेश-
तिरंगा यात्रा के दौरान सर्वप्रथम राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने उदयपुर
जनपद मुख्यालय पहुंचकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया इस बीच उदयपुर के भाजपाइयों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा सरकार जन-जन तक राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है,इसमें बढ़-चढ़कर लोगों को भाग लेना चाहिए। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के साथ लोगों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने और युवाओं में देशभक्ति संचार करना है। देश भर में तिरंगा यात्रा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।