छत्तीसगढ़

CG – लूट का अनोखा मामला : ईद से ठीक पहले इस तरह गायब हो गई 91 बकरे-बकरियां, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके भी होश……

बलरामपुर। इन दिनों पूरे देश में रमजान 2025 का पाक महीना चल रहा है। साथ ही ईद का त्योहार भी काफी नजदीक है। मुस्लिम त्योहारों की वजह से बाजारों में मटन की डिमांड रोजाना तेज होती जा रही है। इस सभी चीजों के बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरों और बकरियों को लूट लिया। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अब लुटेरे गहने, पैसे और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पटेवा जंगल में रहने वाले रामकैलाश पाल अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था। तभी कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। लुटेरों ने अकेला पाकर पहले रामकैलाश को बेरहमी से पीटा और फिर बंधक बनाया। उसके बाद आरोपी 91 बकरों-बकरियों को लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू तो कर दी, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर अब पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button