ग्राम वासियों ने अवैध कब्जा हटाया ,अवैध कब्जा हटाने हेतु ग्राम सभा के माध्यम से अवैध कब्जाधारियों को कई बार कब्जा हटाने हेतु नोटिस किया गया था जारी।

((नयाभारत लखनपुर सरगुजा)):–
ग्राम पंचायत में खेल मैदान सहित अन्य शासकीय कार्य हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी समस्याओं का सामना ग्राम वासियों के द्वारा किया जा रहा था वहीं ग्राम पंचायत के पास 40 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध था मगर उन्हें एक बाहरी कब्जाधारी के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उसे कब्जाधारी का ग्राम पंचायत में पट्टे की भूमि था पर्याप्त मात्रा में रहा लेकिन उनके द्वारा काफी जमीनों को वर्तमान में बेचा जा चुका है तो वहीं कुछ जमीन वर्तमान में पट्टे की भूमि उक्त ग्राम पंचायत में अभी भी है लेकिन उससे अधिक मात्रा में शासकीय जमीन पर अपना हक जमा रहा था जिसको लेकर के ग्राम सभा में शासकीय भूमि पर की गई अवैध कब्जा को हटाए जाने हेतु उन्हें कई बार नोटिस जारी किया गया है पर नोटिस जारी करने के बाद उनके द्वारा नहीं हटाया जा रहा था तब जाकर ग्राम सभा में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि ग्राम पंचायत में खेल ग्राउंड हेतु अब सभी के सहयोग से अवैध कब्जा हटना पड़ेगा जिसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं गांव की महिलाओं के विशेष सहयोग से आज शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटा दिया गया है और उन्हें हिदायत दी गई है कि अपने स्वामित्व की भूमि पर ही हक जमा कर अपना कृषि कार्य सहित अन्य कार्य करें ग्राम पंचायत के खेल ग्राउंड सहित अन्य शासकीय कार्य निर्माण कार्य हेतु उपलब्ध भूमि पर किसी प्रकार का हक जमाने का प्रयास न करें इस प्रकार के अवैध कब्ज़ा हटाए जाने हेतु विशेष सहयोग ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह मरावी सहित उप सरपंच एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन का रहा
