छत्तीसगढ़

CG- खाना खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार, अस्पताल में कराया गया भर्ती, सामने आई ये हैरान करने वाली वजह……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से फूड पॉइजनिंग का मला सामने आया है। जहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया। अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

छिपकली वाली सब्जी खाकर 4 लोग बीमार

घटना बलरामपुर जिले के हरिगवां गांव की है। सोमवार को यहाँ रहने वाले एक परिवार के यहाँ चने की सब्जी बना रही थी। सब्जी बनाते समय उसमे छिपकली गिर गयी थी। लेकिन इस किसी को पता नहीं था। सब्जी में छिपकली गिरने की जानकारी नहीं हो सकी और फिर क्या सभी ने वहीँ खाना खाया। परिवार के चार सदस्यों ने छिपकली वाला खाना खाया।

खाना खाने के बाद धीरे धीरे सभी की तबियत बिगडने लगी। सभी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने लगे। अचानक सभी लोगों की तबियत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। चारों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है 4 लोगों में तीन बच्चे शामिल है।

Related Articles

Back to top button