अन्य ख़बरें

जमीन संबंधित मामले में युवक ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत। महिला द्वारा शिकायत करने का आरोप को युवक ने बताया झूठा




((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन संबंधित मामले में उपजे विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। दरअसल पूरा मामला ग्राम तराजू का है जहां जमीन संबंधित मामले को लेकर दो पक्षों में उपजे विवाद को लेकर 18 मार्च को सेटली दास के द्वारा मकान में तोड़फोड़ कर ₹40000 चुराने का आरोप लगाकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के आवेदक रामकेश्वर पिता स्वर्गीय शिवनाथ 39 वर्ष ग्राम तराजू ने 20 मार्च दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है साथ ही शिकायतकर्ता महिला के द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। आवेदक रामकेश्वर ने कहा कि पैतृक भूमि पर महिला और उसके परिवार के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा था। मकान निर्माण करने से रोकने पर महिला और परिवार के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की धमकी दी गई है।जबकि पूर्व में नायब तहसीलदार आर आई और पटवारी पुलिस और ग्रामीणों के समक्ष भूमि का सीमांकन कराया गया था। जांच के दौरान उक्त भूमि रामकेश्वर के नाम की पाई गई। महिला ने सीमांकन को मानने से इनकार कर दिया और पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कराया जा रहा था जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रार्थी रामकेश्वर दास ने कहा कि महिला के द्वारा जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है और पुलिस अधीक्षक के समक्ष झूठ आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button