छत्तीसगढ़

पंडरिया में 4.10 लाख की चोरी का खुलासा, कृषि केंद्र में सेंधमारी कर 4.10 लाख उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार,3.02 लाख की संपत्ति जब्त।

कवर्धा/पंडरिया नगर में पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में हुई 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में ग्राम घोंठा निवासी 37 वर्षीय आरोपी नंद राम श्रीवास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1 लाख 49 हजार 80 रुपये नकद,चोरी के पैसों से खरीदे गए चांदी के आभूषण,वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन और लोहे का सब्बल सहित कुल 3 लाख 2 हजार 80 रुपये की संपत्ति जब्त की है।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मामला पंडरिया के कवर्धा,कुकदूर तिराहा स्थित पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र का है। 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने दुकान में सेंधमारी कर काउंटर की दराज में रखे 4 लाख 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। शिकायत पर पंडरिया पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम घोंठा निवासी नंद राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम और वारदात से जुड़ी सामग्री बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक,आरोपी के पास से 1 लाख 49 हजार 80 रुपये नकद,चोरी के पैसों से खरीदे गए लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये के चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन और लोहे का सब्बल जब्त किया गया है।आरोपी के खिलाफ पहले भी बैजलपुर पुलिस चौकी में चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button