CG – रील बनाने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, नाराज होकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, माँ को इस हाल में देखकर चीख पड़े बच्चे ……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिले के मामला छावनी इलाके का है। मृतिका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है। मृतिका अंजली साव ने पति से सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद के सुसाइड कर लिया। उसकी लाश पंखे से फांसी के फंदे के सहारे लटकती मिली।
जानकारी के मुताबिक़, अंजली साव हाउसवाइफ थी। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। इंस्टाग्राम पर डांस की वीडियो अपलोड करती थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। जबकि पति पप्पू साव मजदूरी करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। पत्नी अंजली साव का सोशल मीडिया पर रील बनाना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जिसे लेकर दोनों के बीच आयेदिन विवाद हुआ करता था।
पंखे से फांसी लगाकर दी जान
बताया जा रहा है कि पति काम पर गया हुआ था और बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। अंजली साव घर पर अकेली थी। तब उसने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे शाम में घर आये तो देखा अंजली की लाश फंदे से लकी हुई थी। लाश देख बच्चे चीख पड़े।
आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



