छत्तीसगढ़

CG – साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में मचा बवाल, 40 से 50 बाहरी युवकों ने छात्रों के साथ की मारपीट, तलवार, चाकू, लेकर आये थे साथ, जानें क्यों हुआ विवाद…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में बवाल मच गया। साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में 40 से 50 की संख्या में अज्ञात युवक घुस गए और होस्टल के छात्रों के साथ मारपीट की। जानकारी मिली है कि देर रात 40 से 50 की संख्या में अज्ञात युवक साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में घुस गए और हॉस्टल के छात्रों से मारपीट करने लगे। उन्होंने में जबरन घुसकर छात्रो के साथ मारपीट की। आरोपी युवक हॉकी स्टिक, तलवार, चाकू, लकड़ी, ईट, पत्थर लेकर छात्रों को मारने के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक़, देर रात नशे में धुत दो युवक दो युवतिया हॉस्टल परिसर में थे। युवक हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे। छात्रों ने जब इसके लिए मना किया तो वो लोग विवाद करने लगे। जिसके बाद वो अपने साथ 40 से 50 युवक लेकर आये।

इस घटना में कई छात्र घायल हो गए। जिसमे किसी के सिर पर चोट आयी तो किसी हाथ टूट गया। कई छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इस घटना के बाद आक्रोशित हॉस्टल के छात्र सरस्वती नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस रात से आरोपी युवको की तलाश में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button