अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

बाॅंकीमोंगरा सोमवारी बाजार में लगातार मोबाइल चोरी,भीड़ का फायदा उठा रहे चोर,आज भी दिया घटना को अंजाम,देखे पूरी ख़बर….

नयाभारत कोरबा जिले के बाॅंकीमोंगरा के प्रसिद्ध सोमवारी बाजार में बीते कुछ दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों के मोबाइल पलक झपकते ही गायब हो रहे हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोर बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दे रहे हैं और मौके से फरार हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बाजार में मोबाइल चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई पीड़ितों ने अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे आम लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ रही है।
आज भी 04 लोगों के मोबाइल गुम होने की जानकारी मिली है जिसमें जंगल साइड निवासी टीकाराम साहू सहित अन्य तीन लोग है।
सोमवारी बाजार में हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे और मोबाइल चोर सक्रिय हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि बाजार में पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

बाहरी गिरोह की सक्रियता की आशंका

जिस तरह सुनियोजित तरीके से विशेष दिन और विशेष जगह पर मोबाइल चोरी की घटना हो रही है ऐसा प्रतीत होता है मानो,कोई बाहर के चोर गिरोह की सेना इस दिन सक्रिय हो जाती है और इस घटना को अंजाम देती है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

बाॅंकीमोंगरा पुलिस की अपील
पुलिस ने भी आम नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button