जिला समाचार

CG – नियम विरुद्ध चल रहें उदयबंद और अमलडीहा रेत घाट की इस जनपद सदस्य ने उच्च अधिकारीयों से की लिखित शिकायत उचित कार्रवाई नहीं होनें पर जन आंदोलन की चेतावनी पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 25 सोन जनपद सदस्य जमुना पैकरा द्वारा उच्च अधिकारियों से रेत घाट उदयबंद 1 अमलडीहा 2 दोनों को लेकर शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है जिसमें उन्होंने लिखित शिकायत में बताया है कि…

(1) घाट के जितने क्षेत्र से रेत उत्ख़नन होना है उसको चिह्नांकित भी नहीं किया गया है और धड़ल्ले से काम चल रहा है।

(2) शाम को 6 बजे के बाद रात भर बिना रायल्टी पर्ची के रेत परिवहन दोनों खदानों से होते रहते है जबकि रात में खनन नियम विरुद्ध है।

(3)दोनों खदानों में मशीन द्वारा रेत उत्खनन का कार्य लगातार करते आ रहे हैं रेत वाहन को बिना ढके रेत परिेवहन होते रहते हैं।जो कि पर्यावरण नियम का हनन है ऊपर से राहगीरों कों भारी समस्या होती है कई बार तो राहगीरों के आँखों में बालू जानें की वजह से वो अनजाने दुर्घटनाओ का शिकार हो जाते है।

(4) दोनों खदानों के ठेकेदार द्वारा लगातार शासन की गाइडलाइन को दरकिनार कर ठेंगा दिखाते हुए रेत उत्खनन का कार्य कई महीनों से होते आ रहा हैं।

(5) पी डब्लू डी की सड़क में न ले जाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर ओबरलोड रेत हाईवा गाड़ी से लगातार रेत परिवहन किया जा रहा है जिसके वजह से सड़क बर्बाद हो चूका है।

शिकायत को गंभीरता में लेते हुए तत्काल(15 दिवस के अंतर्गत) कार्यवाही करने हैतु पत्र सादर प्रेसित है, समय पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो लोग जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

बताते चलें की रेत घाट सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हीं चलाने की अनुमति शासन से मिली है पर यहाँ यह रोज 24 घंटे चलाया जा रहा है ये नियम सभी अधिकारीयों कों पता है पर सभी ने मौन धारण कर लिया है रात में बड़ी गाड़ियां लोड हो कर पचपेड़ी थाना पचपेड़ी तहसील मल्हार चौकी मस्तूरी एस डी एम कार्यालय मस्तूरी थाना खनिज जाँच चौकी से होकर रोज गुजरती है पर मजाल है कोई इनका रात का अवैध खनन रुकवा दे आखिर क्यों इन जिम्मेदारो ने आंख बंद कर लिया है जानने योग्य बात है।

Related Articles

Back to top button