छत्तीसगढ़

CG – जल घर में तीन दिन पुरानी मिली लाश, मचा हड़कंप, हत्या या फिर….. जांच में जुटी पुलिस…..

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा गया है। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें लाश फंसी हुई थी। जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ गया जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है।

दुर्ग नगर निगम के जल घर में तीन दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी जल घर से हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। यह दुर्ग नगर निगम की गंभीर लापरवाही है, जो तीन दिन पुरानी लाश जल घर में होने के बावजूद जल आपूर्ति जारी रखी। इसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है और करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले तीन दिनों से इसी जल घर से शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिससे नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है।

Related Articles

Back to top button